बाइक फिसली, पीछे से आए ट्रक ने युवक को रौंदा:हरदा में 18 वर्षीय युवक गंभीर, जिला अस्पताल से निजी अस्पताल रेफर

हरदा में रविवार को छीपानेर रोड पर हुए एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक प्रदीप बामने गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, आनंद नगर निवासी प्रदीप पिता ओमप्रकाश बामने (18) रविवार को अपनी बाइक से बरखा हॉस्पिटल जा रहा था। गजानंद कृषि के सामने उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह फिसल गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 12-0188 की चपेट में आने से प्रदीप के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को ट्रक के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *