ISRL सीजन-2 का दूसरा राउंड 6 दिसंबर को हैदराबाद में:मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने पोस्टर लॉन्च किया; सलमान खान शामिल होंगे

इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (ISRL) सीजन-2 का दूसरा राउंड 6 दिसंबर को हैदराबाद के GMC बालयोगी एथलेटिक स्टेडियम में आयोजित होगा। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने 29 नवंबर को इसका पोस्टर लॉन्च किया। दूसरे राउंड में लीग के ब्रांड एंबेसडर और बॉलीवुड स्टार सलमान खान भी शामिल होंगे। 21 दिसंबर को फाइनल खेला जाएगा
हैदराबाद राउंड के बाद ISRL सीजन-2 का फाइनल (राउंड-3) 21 दिसंबर 2025 को केरल के कालीकट के EMS कॉर्पोरेशन स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। यह भारत में अब तक के सबसे बड़े मोटरस्पोर्ट सीजन का शानदार समापन होगा। बिगरॉक मोटरस्पोर्ट्स ने जीता था सीजन-1
बिगरॉक मोटरस्पोर्ट्स टीम ने इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग के सीजन-1 का खिताब जीता था। बेंगलुरु में हुए फाइनल राउंड में टीम के राइडर्स ने तीनों ही कैटेगरी में बाजी मारी। 6 टीमों ने हिस्सा लिया
सीजन-1 में 6 टीमें ने हिस्सा लिया था। हर टीम में 8 राइडर्स थे। 4 इंटरनेशनल, जो एशिया के बाहर से रहे। वहीं 4 एशिया के रेसर, जिनमें भारत के राइडर्स का पार्टिसिपेशन ज्यादा रहा। 6 टीमों में बिगरॉक मोटरस्पोर्ट्स, मोहिते’s रेसिंग टीम, बीबी रेसिंग, SG स्पीड रेसर्स, गुजरात ट्रैलब्लेजर्स और राइज मोटरस्पोर्ट्स शामिल थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *