जोधपुर से आया डांसर होटल से हुआ गायब:मां के नंबरों पर मैसेज कर मांगे 80 हजार रुपए, पुलिस जुटी युवक की तलाश में

बाड़मेर शहर की होटल में रुका डांसर अचानक गायब हो गया। उसके नंबरों से मां को वॉट्सऐप मैसेज के जरिए रुपए की डिमांड की जा रही है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ठहरने वाली होटल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर युवक की तलाश शुरू की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक की लोकेशन जोधपुर की तरफ मिल रही है। फिलहाल युवक की तलाश की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक का किडनैप हुआ है या फिर अपनी मर्जी से रुपए की डिमांड कर रहा है। पुलिस के अनुसार जोधपुर निवासी सुनील घांची अपने टीम के 7-8 सदस्यों के साथ बाड़मेर शादी समारोह के प्रोग्राम में प्रस्तुति देने के लिए बाड़मेर आया था। बाड़मेर शहर के अंबर होटल में रुके हुए थे। रविवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे होटल से निकल गया। वहां से निकलते हुए के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए है। करीब 1 बजे उसकी मां के नंबरों पर खुद के नंबरों से 80 हजार रुपए देने का मैसेज आया। इसके बाद मां ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम ने होटल पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। वहां के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। होटल में लगे सीसीटीवी में नजर आ रहा है। होटल से निकलता हुआ भी दिख रहा है। कोतवाली थाने की टीम ने युवक की तलाश शुरू की। कोतवाली थाने के एसआई लिच्छाराम ने बताया- घटना स्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज देख गए। वहीं साथ में आए डांसरों से पूछताछ की गई है। मोबाइल की लोकेशन जोधपुर की तरफ आई है। फिलहाल टीम को भेज दिया। युवक की तलाश होने के बाद स्थिति पता चल पाएगी कि किडनैप हुआ है। या फिर युवक अपनी मर्जी से लापता हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *