गुजरात पर्यटन को मिला ‘बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड’:इंडिया ट्रैवल मार्ट जयपुर 2025 का समापन, देशभर की ट्रेवल कंपनियों ने पेश की ट्रैवल डील्स

इंडिया ट्रैवल मार्ट (ITM) जयपुर 2025 का तीन दिवसीय पर्यटन उत्सव रविवार को बी.एम. बिड़ला ऑडिटोरियम में उत्साहपूर्ण माहौल के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन अवसर पर गुजरात पर्यटन को अपने जीवंत और विशिष्ट प्रदर्शन के लिए ‘बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। गुजरात के स्टॉल ने दर्शकों का ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया, जिसमें रण उत्सव, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, वाइल्ड लाइफ सेंचुरीज, हेरिटेज सर्किट और शीतकालीन यात्रा पैकेजों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। आयोजन के दौरान गुजरात पर्यटन का जीवंत प्रस्तुतिकरण चर्चा का विषय बना रहा। रण कच्छ के सांस्कृतिक उत्सव की झलकियों, प्राकृतिक वन्य जीवन और साहसी पर्यटन गतिविधियों ने यात्रियों को विशेष रूप से आकर्षित किया। स्टॉल पर उपलब्ध डेस्टिनेशन वेडिंग, फैमिली हॉलिडे, एडवेंचर ट्रैवल और वाइल्डलाइफ टूर जैसे विशेष पैकेजों को आगंतुकों ने बड़ी रुचि के साथ देखा। समापन समारोह में कई अन्य श्रेणियों में भी पुरस्‍कार प्रदान किए गए। जम्मू-कश्मीर पर्यटन को हिमालयी पर्यटन के उत्कृष्ट प्रचार-प्रसार के लिए ‘बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। इंडिया टूरिज्म को व्यापक यात्री सहायता सेवाओं के लिए ‘बेस्ट टूरिस्ट इंफॉर्मेशन अवॉर्ड’ प्रदान किया गया।
सीएम ग्रुप की ओर से आयोजित ITM जयपुर 2025 में जयपुर के साथ-साथ अजमेर, उदयपुर, बीकानेर, अलवर और जोधपुर से भी बड़ी संख्या में पर्यटक और ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े लोग पहुंचे। प्रदर्शनी में कॉरपोरेट ग्रुप्स, युवा पर्यटक, एडवेंचर ट्रैवलर्स, फैमिलीज और डेस्टिनेशन वेडिंग प्लानर्स ने सक्रिय भागीदारी की। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय वीकेंड गेटवे पर उपलब्ध विशेष छूट और ट्रैवल डील्स कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही, जिसने आगंतुकों की आगामी छुट्टियों की योजना को और आसान और रोमांचक बना दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *