देवास के प्राचीन शीलनाथ मंदिर से पादुकाएं चुराने वाला गिरफ्तार:एक पादुका ज्वेलर्स को बेची थी, पुलिस ने दोनों को पकड़ा

देवास में प्राचीन शीलनाथ मंदिर से चांदी की चरण पादुकाएं चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में एक सराफा व्यापारी को भी आरोपी बनाया है। दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान रेवा बाग निवासी अरुण सोलंकी के रूप में हुई। सिविल लाइन पुलिस ने ‘ऑपरेशन त्रिनेत्रम’ के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसे पकड़ा। सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेश पाटिल ने बताया कि 28 नवंबर को आनंदबाग स्थित प्राचीन शीलनाथ मंदिर से दो चांदी की पादुकाएं चोरी हुई थीं। एक लाल टी-शर्ट पहने लड़के ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दोनों पादुकाएं बरामद कर ली हैं। जांच में सामने आया कि अरुण सोलंकी ने चोरी की एक पादुका सराफा व्यापारी देवेश जैन को बेच दी थी। इसके बाद पुलिस ने देवेश जैन को भी इस मामले में आरोपी बनाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *