प्रकाश पर्व के मौके पर हुआ नगर कीर्तन:समाज के लोगों ने सड़क पर की सफाई, गुरबाणी से दिया सेवा संदेश

सिख पंथ के दसवें गुरू गुरू गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के मौके पर गुरद्वारा सिन्धुनगर से विशाल शोभा यात्रा (नगर कीर्तन) निकाली गई । नगर कीर्तन में पांच प्यारों की अगुवाई में श्री गुरू ग्रंथ साहिब महाराज की सवारी भी हुई। संगत गुरबाणी कीर्तन करते हुए और सेवा का संदेश देते हुए साथ चली। सचिव ऋषिपाल सिंह ने बताया- नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब सिन्धुनगर से आरंभ होकर सिटी कोतवाली, नगर परिषद्, मुरली विलास रोड़, स्टेशन चौराहा, स्टेशन रोड़, बालाजी मार्केट, सूचना केन्द्र चौराहा, भोपाल क्लब से मुड़कर सिंघल हॉस्पिटल, महावीर पार्क से गुरद्वारा साहिब पहुंचा। देर शाम को भव्य आतिशबाजी की गई और गुरु का लंगर अटूट वितरित होगा।पिछले कई दिनों से चल रही प्रभातफेरी का समापन भी हुआ एवं श्री अखंड पाठ साहिब की आरंभता होगी। कोषाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने बताया- गुरपर्व की तैयारी के लिए आज साफ सफाई एवं लंगर की सेवा की गई। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में खुले पंडाल सजाए गए हैं और भवन एवं परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। कल रविवार को गुरद्वारा साहिब में साफ-सफाई की सेवा एवं लंगर तैयार करने की सेवा की जाएगी। अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह सोनी ने बताया कि 6 जनवरी – प्रकाश पर्व पर सुबह 05.30 बजे से श्री आसा की वार के कीर्तन एवं लंगर तैयार करने की सेवा आरंभ होगी।ज्ञानी करनैल सिंह और ज्ञानी सुखबीर सिंह गुरबाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे। इस मौके पर दिल्ली से कीर्तनी जत्था, भाई कुलदीप सिंह भी कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं संगत को गुरबाणी कीर्तन द्वारा निहाल करेगें। दोपहर 12.30 बजे से गुरू का लंगर अटूट वितरित होगा।दोपहर 2 बजे सामूहिक अरदास के उपरान्त दीवान की समाप्ति होगी।गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सभी से आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *