बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, तीन मजदूरों की मौत:रहली रोड पर हादसा, टक्कर में अनियंत्रित होकर बोलेरो पलटी

सागर जिले की ढाना पुलिस चौकी क्षेत्र में रहली रोड पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार तीन मजदूर उछलकर सड़क पर जा गिरे। घटना में गंभीर चोटें आने से तीनों की मौत हो गई। वहीं घटना में बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा बनाकर अस्पताल पहुंचाया। रविवार को शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार, दीना अहिरवार (45) निवासी हर्रा, किशन अहिरवार (50) वार्ड क्रमांक-5 रहली और मथुरा (56) निवासी पथरिया दमोह सागर के साबूलाल मार्केट इलाके में भवन निर्माण का कार्य कर रहे थे। वे रोजाना बाइक से सागर आते थे। शनिवार शाम काम खत्म करने के बाद तीनों बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। तभी रहली रोड पर ढाना के पास सामने से आ रही बोलेरो क्रमांक एमपी 15 सीए 8033 ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों मजदूर सड़क पर जा गिरे। हादसे में तीनों मजदूरों की मौत हो गई। टक्कर मारते हुए पलटी बोलेरो
हादसे के दौरान बाइक को टक्कर मारने के बाद बोलेरो अनियंत्रित हुई और पलट गई। दुर्घटना में बोलेरो में सवार लोग भी घायल हुए हैं। हालांकि बोलेरो सवार घटना के बाद मौके से भाग गए। मामले की सूचना पर ढाना चौकी पुलिस बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंची। मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *