उमरिया में अपर कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान क्रिकेट खेला:PRO ने डाली गेंद; फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे थे

जिले में 1 दिसंबर से शुरू होने वाली 69वीं राष्ट्रीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लेने रविवार को अपर कलेक्टर अभय सिंह चंदिया पहुंचे। ग्राउंड निरीक्षण के दौरान क्रिकेट बैट देखकर अपर कलेक्टर खुद को रोक नहीं पाए और पिच पर बल्लेबाजी करने उतर गए। इस दौरान जनसंपर्क अधिकारी अरुणेंद्र सिंह ने गेंदबाजी की। अपर कलेक्टर ने बताया कि जिले में आयोजित होने वाली इस फुटबॉल प्रतियोगिता में देश के 33 राज्यों से 14 वर्ष आयु वर्ग के कुल 693 खिलाड़ी उमरिया पहुंचेंगे। जिला प्रशासन इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आवास, भोजन, सुरक्षा और ग्राउंड तैयारी सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहा है। 1 से 6 दिसंबर तक चलने वाला यह आयोजन उमरिया जिले के लिए एक महत्वपूर्ण खेल आयोजन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *