पायलट बोले- BJP हमको अरबन नक्सली बोलती थी:हमारी बात मानी, जातिगत जनगणना हो रही; SIR का समय पहले ही बढ़ा देना था

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा – जब कांग्रेस पहले जातिगत जनगणना की मांग करती थी, तो बीजेपी हमें ‘अर्बन नक्सली’ कहती थी, लेकिन अब हमारी बात मानते हुए जनगणना भी हो रही है। साथ ही, उन्होंने कहा कि आठ साल बाद जीएसटी (GST) में भी सुधार हुआ है। BLO की मौतों पर चिंता, न्यायिक जांच की मांग पायलट ने आगे बीएलओ (BLO) की मौतों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, हमने पहले ही कहा था कि एसआईआर (SIR) का समय कम है। जगह-जगह से जानकारी मिल रही है कि दबाव में काम कर रहे बीएलओ (BLO) आत्महत्या कर रहे हैं। इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जो SIR का समय बढ़ा है यह बहुत पहले करना चाहिए था। अब समय बढ़ा है तो मैं उम्मीद करता हूं कि लोग और जो अधिकारी है वो इस समय का फायदा उठाएंगे। पायलट टोंक दौरे पर हैं, यह उनके दौरे का दूसरा दिन था। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के अमीनपुरा गांव में लोगों की समस्या सुनने के दौरान मीडिया से बातचीत में कही। सात राज्यों में SIR का कार्य चल रहा है, सभी जगह से BLO के मरने की सूचना आ रही है, परिजन भी चुनाव आयोग पर कई आरोप लगा रहे है। आखिर ऐसा क्या दबाव है कि BLO की जान जा रही है। अब 7 दिन का समय दिया है इससे थोड़ा राहत लोगों को मिलेगी। हम केंद्र सरकार के तमाम निर्णयों को देख रहे है । केंद्र सरकार की नीतियों पर भी साधा निशाना पायलट ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि- एक भी नागरिक मतदान अधिकार से वंचित न हो- पायलट पायलट ने कहा कि निर्वाचन आयोग का मूल कर्तव्य है कि देश का कोई भी नागरिक अपने मतदान अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने कहा- अगर काम में पक्षपात किया जाता है तो यह संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। आयोग को सरकार और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करना चाहिए। एक भी मतदाता जो इस देश का नागरिक है वह अपने वोट देने के अधिकार से वंचित न रह जाए, इसी प्रण के साथ निर्वाचन आयोग के सभी अधिकारियों को काम करना चाहिए और पूरी पारदर्शिता रखनी चाहिए। अगर हम काम में पक्षपात करते है तो वो हमारे संविधान की मूल भावना के परे है । निर्वाचन आयोग को सरकार, पार्टी, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करना चाहिए। टोंक में लगातार दो दिन का दौरा, एक दर्जन गांवों में सुनी समस्याएं पायलट ने दो दिवसीय दौरे के दौरान दूसरे दिन रविवार को करीब एक दर्जन गांवों का दौरा कर लोगों की समस्या सुनी। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सैयद सऊद सईदी समेत अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। जब नोटबंदी की तब बार बार निर्णय बदल दिए। फिर GST लेकर आए तब 8 साल बाद उसको बदल दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *