जालोर में 2 कारों की भीषण भिड़ंत, ठेकेदार की मौत:3 साथियों के साथ शादी में शामिल होने जा रहे थे, वैगन-आर से हुई टक्कर

जालोर में रविवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में सार्वजनिक निर्माण विभाग(PWD) के ठेकेदार की मौत हो गई। वहीं उसके साथ बैठे 3 में से 2 साथी भी घायल हो गए। चारों आहोर के उम्मेदपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, इसी दौरान आहोर रोड पर लेटा गांव के पास सड़क पर दूसरी तरफ से आ रही वैगन-आर कार से उनकी भिड़ंत हो गई, जिससे उनकी एस-क्रॉस कार पलटी खा गई। कोतवाली पुलिस थाने के एएसआई पोपटलाल ने बताया- हादसा दोपहर करीब ढाई बजे हुआ। हादसे में ड्राइवर मदनलाल(50)पुत्र रामलाल सुथार निवासी मानपुरा, जालोर की मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है, परिजनों के आने पर पोस्टमॉर्टम होगा। जबकि अन्य 3 साथियों को प्राथमिक इलाज के बाद हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है। वेगन-आर से हुई भिड़ंत
पुलिस ने बताया- मदन लाल थार अपने अन्य साथी हमराज सुथार, हडमताराम सुथार और नारायण सुथार के साथ कार से आहोर के उम्मेदपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान लेटा गांव के पास वेगन-आर कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे उनकी कार पलट गई। हादसे में मदनलाल गंभीर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने सभी घायलों को जालोर के सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मदनलाल को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौका रिपोर्ट बनाकर घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है। वहीं हादसे में मदन के साथ कार में मौजूद रहे हड़मताराम के हाथ में और हेमराज सुथार के सिर में हल्की चोट आई है, जिन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया। मृतक के परिजन जिले से बाहर रहते हैं, जिन्हें सूचना दे दी गई। उनके आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। जबकि दूसरी गाड़ी में एक ही व्यक्ति सवार था, जो हादसे के बाद फरार हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *