जैसलमेर बस अग्निकांड, मृतकों का आंकड़ा 29 हुआ:इलाज के दौरान एक और घायल ने तोड़ा दम, उबेदुला की एम्स हॉस्पिटल में मौत

जैसलमेर से जोधपुर जा रही निजी बस में 14 अक्टूबर को हुए भीषण अग्निकांड का दर्दनाक सिलसिला थम नहीं रहा है। घटना के डेढ़ महीने बाद, रविवार, 30 नवंबर, को जोधपुर स्थित एम्स हॉस्पिटल में इलाज करवा रहे एक और घायल यात्री उबेदुला पुत्र सुमार खान (50) की मौत हो गई। इस दुखद खबर के साथ, बस हादसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा अब बढ़कर 29 हो गया है। मृतक उबेदुला पोकरण स्थित गोमट गांव के रहने वाले थे। गंभीर रूप से झुलसे उबेदुला का लंबे समय से एम्स में इलाज चल रहा था। रविवार को उनके निधन के बाद परिजन शव को उनके पैतृक गांव गोमट लेकर आए, जहां उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। क्या था 14 अक्टूबर का हादसा? यह हृदय विदारक घटना 14 15 अक्टूबर को जैसलमेर से लगभग 15 किलोमीटर दूर थईयात गांव के पास हुई थी। जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी एसी स्लीपर बस में दोपहर करीब 3:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई थी। हादसे के तुरंत बाद करीब 20 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई थी, जबकि 16 अधिक यात्री गंभीर रूप से झुलस गए थे। जांच में खुलासा फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की रिपोर्ट के अनुसार, बस में आग लगने का मुख्य कारण एयर कंडीशनिंग (AC) सिस्टम में हुआ शॉर्ट सर्किट था। यह भी सामने आया कि बस में सुरक्षा मानकों, जैसे आपातकालीन निकास (emergency exit) और फायर डिटेक्शन सिस्टम (FDSS), की भारी कमी थी। सरकार ने घटना के तुरंत बाद मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की थी और बस के मालिक व बॉडी बनाने वाले वर्कशॉप मालिक के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। मौत का आंकड़ा पहुंचा 29 एक के बाद एक हो रही मौतों ने इस भीषण हादसे के घावों को फिर से हरा कर दिया है। बढ़ता आंकड़ा गंभीर रूप से झुलसे घायलों ने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ना शुरू कर दिया। उबेदुला की मौत से पहले भी कई यात्री दम तोड़ चुके थे, जिससे यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा था। परिवार में 5 बेटियां और पत्नी बताया जा रहा है कि उबेदुला (50) केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान, जैसलमेर में सीनियर टेक्निकल ऑफिसर के तौर पर कार्यरत था। वो जैसलमेर से पोकरण इसी बस में आता जाता था। परिवार में 5 बेटियां और पत्नी है। उसके शव को गांव लाने पर घर में मातम छा गया। ये खबर पढ़ें……
राजस्थान में AC बस में आग, 20 यात्री जिंदा जले:15 लोग झुलसे; बचने के लिए चलती गाड़ी से कूदे लोग, जैसलमेर से जोधपुर जा रही थी राजस्थान के जैसलमेर में जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर मंगलवार दोपहर 3.30 बजे चलती एसी स्लीपर बस में आग लग गई। 20 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। मरने वालों में दो लोगों की पहचान हो गई। इनमें एक स्थानीय पत्रकार राजेंद्र सिंह चौहान और 79 साल के हुसैन खां है। हादसे में 2 बच्चों, 4 महिलाओं समेत 15 लोग झुलस गए। झुलसे यात्रियों को जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल लेकर गए, जहां से सभी को जोधपुर रेफर कर दिया। अधिकांश यात्री 70 प्रतिशत तक झुलसे हैं। हादसे में मरने वालों की पहचान DNA टेस्ट से होगी। कलेक्टर प्रताप सिंह ने मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की अपील की है। केंद्र सरकार ने मृतक आश्रितों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की। पोकरण विधायक प्रतापपुरी ने हादसे में 20 मौतों की पुष्टि की। उन्होंने कहा- हादसा शॉर्ट सर्किट से ही हुआ है। जैसलमेर से सभी 19 शवों को जोधपुर भेजा गया है। वहीं हुसैन खां की मौत जोधपुर में ही हुई थी। (खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *