मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना 1 दिसंबर से शुरू:उप निदेशक बोले- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना 2025-26 के अंतर्गत 1 दिसंबर से बीमा कार्य का शुभारंभ किया जा रहा है। इस योजना के तहत राज्य भर में 42 लाख पशुओं का बीमा किया जाएगा। राज्य सरकार ने अधिक से अधिक पशुपालकों को लाभान्वित करने के लिए सभी जिलों के लिए अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किए हैं। योजना के अंतर्गत, एक जन आधार पर दो गाय या दो भैंस, या एक गाय और एक भैंस, या दस बकरी, दस भेड़, या दस ऊँट का बीमा कराया जा सकेगा। पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. भागीरथ सोनी ने बताया कि यह बीमा पूर्णतया निःशुल्क होगा और इसके लिए कोई प्रीमियम देय नहीं होगा। पशुपालकों को बीमा से पहले ‘मंगला पशु बीमा 2025-26’ मोबाइल ऐप, ब्राउज़र या ई-मित्र पर अपना पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। बीमा कार्य के लिए गांव स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे। पंजीकरण निर्धारित शिविर दिवसों के अंतिम दिन तक किया जा सकेगा। शिविर के अंतिम दिन के बाद संबंधित गांव के लिए पंजीकरण और बीमा कार्य बंद कर दिया जाएगा। डॉ. सोनी ने यह भी बताया कि इस वर्ष मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा का लाभ ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर मिलेगा। उदाहरण के तौर पर, 1 दिसंबर को फलोदी जिले की सभी पंचायत समितियों के कुल 20 राजस्व गांवों में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना 2025-26 के शिविर आयोजित किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *