अनूपपुर में 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू:34 केंद्रों पर ₹2369 प्रति क्विंटल की दर से होगा उपार्जन

अनूपपुर जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 1 दिसंबर से शुरू होगी। यह उपार्जन 20 जनवरी 2026 तक जारी रहेगा। जिला आपूर्ति अधिकारी अनीता सोरते ने बताया कि इसके लिए जिले में कुल 34 केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिले में कुल 22,044 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है, जिनका सत्यापन पूरा हो चुका है। तहसील अनूपपुर में 10, जैतहरी में 7, कोतमा में 9 और पुष्पराजगढ़ में 8 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी के अनुसार, एफएक्यू (फेयर एवरेज क्वालिटी) धान के लिए ₹2,369 प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। सभी खरीदी केंद्रों पर तौल कांटे और बारदाने उपलब्ध करा दिए गए हैं। पंजीकृत किसान अपनी धान बेचने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेंटर से दिनांक और समय निर्धारित कर स्लॉट बुक कर सकते हैं। स्लॉट बुकिंग की सुविधा शुरू हो गई है। किसानों को खरीदी केंद्र आते समय पंजीयन रसीद, स्लॉट बुकिंग पावती, आधार कार्ड और पंजीकृत मोबाइल अपने साथ रखने की सलाह दी गई है ताकि असुविधा से बचा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *