मझिगवां गांव में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग:खलिहान में धान की फसल जली, किसान को हजारों का नुकसान

मऊगंज जिले की हनुमना तहसील के मझिगवां गांव में रविवार दोपहर विद्युत शॉर्ट-सर्किट से भीषण आग लग गई। यह आग ग्राम निवासी धनंजय सिंह के खलिहान में रखे धान के पियरे में लगी, जिससे कुछ ही मिनटों में धान के ढेर जलने लगे और आसपास धुआं फैल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बाल्टी, मोटर और पाइप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की सक्रियता से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया, जिससे बड़े नुकसान से बचा जा सका। आग की चपेट में खलिहान के नजदीक स्थित एक मकान का कुछ हिस्सा भी आया, जहां घरेलू सामान जलने की जानकारी मिली है। किसान धनंजय सिंह ने बताया कि खलिहान में रखी धान की पूरी फसल (पियरा) जलकर राख हो गई है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, इस घटना में हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आंकड़ा पंचनामा प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *