कार ने चाय के खोके में मारी टक्कर,बुजुर्ग की मौत:तीन घायल,तेज रफ्तार कार पहले हाईवे से खेत में कूदी फिर कई पल्टी खाकर खोके में भिड़ गई

अलवर के सदर थाना क्षेत्र के बुर्जा बाइपास पर रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। चाय के खोके पर बैठे चार लोगों को तेज रफ्तार टाटा पंच कार ने जोरदार टक्कर मार दी। कार में तीन युवक सवार थे, जिनमें से एक मौके से फरार हो गया, जबकि दो को आसपास मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे में चारों घायलों को भीड़ की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 60 वर्षीय बुजुर्ग मांगे लाल पुत्र राम सहाय बैरवा, निवासी बहाली, राजगढ़ को मृत घोषित कर दिया। बाकी तीन घायलों में सचिन (25) निवासी सामोला,सुनील (25) निवासी साहोड़ी,सारुप (35) निवासी महुआ खुर्द— का इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शी नरेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार तेज रफ्तार कार मालाखेड़ा की ओर से आ रही थी। कार पहले अनियंत्रित होकर खेत में घुसी, कई पलटियां खाईं और फिर एक फौजी होटल के पास चाय के खोके में जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोहे का खोका भी पलट गया, जिसमें चार लोग घायल हुए है कई हल्की चौटे लगी है। सदर थाना एएसआई हरलाल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दो आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया गया है और परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *