दतिया में युवक ने शादी का झांसा देकर किया शोषण:साढ़े तीन साल बाद वादा तोड़ने पर युवती ने दर्ज कराई FIR

दतिया के चिरुला थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय एक युवती ने अपने ही गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर साढ़े तीन साल तक दैहिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को आरोपी युवक रवि केवट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि रवि केवट पिता लाखन केवट ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और शादी का वादा किया। इस दौरान, 8 मार्च 2022 से 24 नवंबर 2025 के बीच, उसने युवती का दैहिक शोषण किया। युवती के अनुसार, जब उसने एक साल बाद शादी करने के लिए कहा, तो रवि बहाने बनाकर टालता रहा। साढ़े तीन साल बीत जाने के बाद जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी रवि केवट ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने चिरुला थाने पहुंचकर आरोपी रवि के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया है और आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। उप निरीक्षक वंदना शाक्य ने बताया कि पुलिस अब आरोपी रवि केवट की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *