नीमच में अखिल भारतीय रेगर महासभा और गंगापुत्र रेगर महासंघ ने संयुक्त रूप से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। रविवार दोपहर स्थानीय टाउनहॉल स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की 150 से अधिक युवाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं का सम्मान प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मांदोरिया और गंगापुत्र महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश मेवलिया ने बताया कि सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी, उच्च शिक्षा में विशेष योग्यता प्राप्त करने वाले, खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन करने वाले और सरकारी सेवाओं में नियुक्त होकर समाज का गौरव बढ़ाने वाले युवा शामिल थे। रेगर समाज के इतिहास पर पुस्तक का विमोचन समारोह में अतिथियों द्वारा रेगर समाज के इतिहास पर आधारित एक महत्वपूर्ण पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इसका उद्देश्य समाज के गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाना बताया गया। पुरस्कार वितरण और सहभोज के साथ समापन आयोजन समिति और कार्यकारिणी के सहयोग से पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। समारोह का समापन पुरस्कार वितरण और सहभोज के साथ हुआ। यह पहल समाज की नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। यह रहे मौजूद कार्यक्रम में गंगापुत्र रेगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश बासेठिया, अखिल भारतीय रेगर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामअवतार कुलदीप, रेगर साहित्यकार रामनिवास साठोलिया, भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों में सकल चौकी अध्यक्ष कारूलाल बकोलिया, जनपद सदस्य राजू लाल सेवड़िया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य किशनलाल हजावालिया, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दिलीप मांदोरिया और मुकेश कामोत्तर शामिल थे।


