मध्य प्रदेश मीणा समाज सेवा संगठन का मिलन कार्यक्रम:पूर्व मंत्री रामनिवास रावत बने समाज के प्रदेश अध्यक्ष

मध्य प्रदेश मीणा समाज सेवा संगठन का परिवार मिलन कार्यक्रम शनिवार को भोपाल में आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री रामनिवास रावत को समाज का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन के अध्यक्ष रहे लालाराम मीणा ने रावत के पक्ष में 2 दिसंबर 2024 को समाज के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से यह पद खाली था। अध्यक्ष बनने पर रावत को समाजजनों से बधाई दी है। मिलन कार्यक्रम में रावत के नाम की घोषणा के बाद पूर्व अध्यक्ष लालाराम मीणा ने समाज के सभी संगठनों के पदाधिकारियों एवं समाजजनों से आग्रह किया कि वह जैसा सहयोग उन्हें दे रहे थे। उससे भी अधिक क्षमता के साथ रामनिवास रावत के साथ कार्य करें। ताकि समाज और गति से आगे बढ़ सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *