बड़वानी की कोतवाली पुलिस ने किया वाहन चोरी का खुलासा:एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, दूसरे को चोरी करते लोगों ने दबोचा

बड़वानी में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को दो वाहन चोरों को पकड़ने में सफलता मिली है। इनमें एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ा। वहीं दूसरे को लोगों ने चोरी करते पकड़कर पुलिस के हवाले किया। शनिवार शाम 6 बजे शहर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का खुलासा किया। पुलिस ने वाहनों की चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पांच बाइक जब्त की है। पूछताछ में कबूला जुर्म, बाइक्स जब्त 1 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर शहर के मटन मार्केट से एक संदेही संदीप मुजाल्दे को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने तीन बाइक्स चोरी करने की बात स्वीकार की। जिन्हें उसके घर से बरामद किया गया। इसी प्रकार 1 जनवरी को ही शहर के अभिनंदननगर के नागरिकों ने रामसिंह विनोदसिंह को चोरी करते हुए पकड़ा। पूछताछ में उसने दो बाइक्स चोरी करने की बात स्वीकार की। दोनों आरोपी संदीप मुजाल्दे निवासी ग्राम सिनखेड़ा थाना और रामसिंह निवासी पिथमपुर सागौर कुटी जिला धार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *