विवेकानंद नगर में गंदी नाली व जलापूर्ति की समस्या

_photocaption_बोकारो | यह चास नगर निगम क्षेत्र का विवेकानंद नगर है। यहां के लोग गंदी नालियों की बदबू और अनियमित जलापूर्ति की समस्या से परेशान हैं। सफाई कर्मी आते तो हैं, लेकिन नालियों की सफाई नहीं करते, क्योंकि टूटी-फूटी नालियां जाम हो गई हैं। इनमें जमा गंदा पानी नहीं निकल पाता है। जबकि यहां पाइपलाइन से जलापूर्ति नहीं होती है। डीप बोरिंग का पानी तब मिलता है, जब बिजली रहती है। अनियमित बिजली के कारण मोटर नहीं चल पाता है। इसलिए पानी के लिए लोग बर्तन-गैलन कतार में लगाकर रखते हैं। स्थानीय लोग कहते हैं, कभी-कभी दिनभर बिजली नहीं रहने पर इन लोगों को काफी परेशानी होती है।*photocaption*

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *