ग्रुप डिस्कशन लाया रंग, 35 से अधिक युवाओं को मिली नौकरी

कसमार प्रखंड मुख्यालय से 10 किमी दूर सोनपुरा गांव के युवा सरकारी नौकरी हासिल कर रहे हैं। यहां के युवा विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा देकर नौकरी प्राप्त कर रहे हैं। इसलिए यह गांव अब नौकरी पाने वालों के गांव के रूप में जाना जाने लगा है। सरकारी नौकरी हासिल करना जहां आज के प्रतियोगी युवाओं के लिए मुश्किल है, वहीं कसमार के सोनपुरा गांव के युवा ग्रुप डिस्कशन करने जैसे नया इजाद अख्तियार कर नौकरी ले रहे हैं। अब तक इस गांव के 35 से अधिक युवा नौकरी हासिल कर चुके हैं। यह गांव एनएच-23 से एक किमी दूर बसा है। अपनी योग्यता के दम पर अब तक इस गांव के 35 युवाओं नौकरी हासिल कर लिया है। उक्त युवा पिछले 8 साल से एकजुट होकर नौकरी प्राप्त रहे हैं। साल 2025 में अब तक 9 युवकों ने विभिन्न क्षेत्र में नौकरी हासिल किया है। इनमें रेलवे, माइनिंग और नेवी जैसे संस्थान शामिल हैं। इस वर्ष 9 युवाओं को एक साथ मिली नौकरी सोनपुर गांव के पांच युवाओं को एक साथ रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड 3 पद पर व 4 युवाओं को अन्य पदों पर नौकरी मिली है। सभी को 31 जुलाई तक योगदान देना है। इससे गांव के युवाओं के हौसले बुलंद हैं। ग्रुप डिस्कशन की बदौलत मिली सफलता के लिए यह गांव मिसाल बन रहा है। बता दें कि इस वर्ष सोनपुरा के युवक प्रदीप कुमार यादव बिलासपुर में, विनोद कुमार ठाकुर सिलिगुड़ी में, विकास कुमार यादव बिलासपुर में, मंटू यादव को मुंबई में, सम्राट प्रताप सिंह सिकंदराबाद में ज्वाइनिंग अगस्त माह में करेंगे। सभी को टेक्नीशियन पद पर नौकरी में नियुक्ति के लिए एक माह पूर्व मेडिकल जांच हुआ है। इसके अलावा मनोज करमाली को आर्मी इंस्ट्रक्टर पद पर व मुन अंसारी माइनिंग इंजीनियर पद पर हैदराबाद में तीन माह पूर्व ज्वॉइनिंग लिया है। कृष्ण कुमार नायक इसी वर्ष मुराद नगर दिल्ली में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में मई में ज्वॉइनिंग लिया है। ग्रुप डिस्कशन करते युवा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *