बोकारो | सेंट जेवियर स्कूल में क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राइमरी स्कूल के लिए प्रतियोगिता 28 नवंबर को आयोजित हुई, जबकि हाई स्कूल और प्लस टू सेक्शन के लिए शनिवार को संपन्न हुआ। सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और खेलभावना के साथ भाग लिया। शुरुआत प्रधानाचार्य फादर अरुण मिंज एसजे द्वारा ध्वज दिखाकर किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए प्रेरित किया। प्राइमरी स्कूल के मुकाबले में जेवियर हाउस ओवरऑल विजेता बना। लोयोला हाउस ने प्रथम रनर अप, ब्रिटो हाउस ने द्वितीय रनर अप और गोंजागा हाउस ने चौथा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार हाई स्कूल और प्लस टू सेक्शन की प्रतियोगिता में लोयोला हाउस ने पहला स्थान हासिल किया, गोंजागा हाउस प्रथम रनर अप, ब्रिटो हाउस तृतीय और जेवियर हाउस चौथे स्थान पर रहा।


