सिटी रिपोर्टर | रांची झारखंड चैंबर की कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को चैंबर भवन में अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई। बाजार टांड स्थित दुकानों के किराया विवाद पर नगर निगम की उदासीनता पर भी सदस्यों ने चिंता जताई और नगर विकास विभाग से हस्तक्षेप की मांग की। लॉ एंड ऑर्डर उप-समिति के चेयरमैन मुकेश अग्रवाल ने बताया कि सभी जिलों में व्यापारियों व एसपी की संयुक्त बैठक कर कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी पहल की जाएगी। अध्यक्ष ने बताया कि चैंबर प्रतिनिधिमंडल आगामी दिनों में विभिन्न जिलों का दौरा कर जिला चैंबर के साथ संवाद स्थापित करेगा, जिससे व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल की जा सके। इस मौके पर 17 उप-समितियों के गठन और उनके चेयरमैन के मनोनयन को कार्यकारिणी समिति ने मंजूरी दी गई। बैठक में संथाल परगना के कई जिलों, विशेषकर गोड्डा और पाकुड़ में नगर परिषद द्वारा एंट्री व एक्जिट टैक्स के नाम पर वाहनों से की जा रही अवैध टोल वसूली पर गहरी चिंता जताई गई। वहीं 16 आजीवन और 2 साधारण सदस्यता आवेदनों को मंजूरी दी गई। बैठक की प्रमुख बातें {17 उप-समितियों के गठन को स्वीकृति प्रदान की गई। {व्यापारियों की समस्याओं पर अध्यक्ष जिलों का दौरा करेंगे। {गोड्डा-पाकुड़ में अवैध टोल वसूली पर चिंता जताई गई । {बाजार टांड़ दुकानों के किराया विवाद पर हस्तक्षेप की मांग। {16 आजीवन और 2 साधारण सदस्यता स्वीकृत किए गए। {जिलों में एसपी और व्यापारी की बैठक आयोजित की जाएगी।


