तुपकाडीह | तुपकाडीह के तेनु बोकारो नहर किनारे स्थित मां सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में जिला अंधापन नियंत्रण समिति बोकारो द्वारा निशुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया। शिविर में डॉ. आरोफिल, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. राम प्रसाद यादव ने 58 ग्रामीणों का आंख का जांच किया। जिसमें 30 लोगों में मोतियाबिंद पाया गया।


