सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो स्टील प्लांट के डिप्लोमा इंजीनियस की ओर से टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट स्टील चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत सेक्टर-4 क्रिकेट स्टेडियम में किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन बीजीएच के सीएमओ डॉ. अनिंदा मंडल और डॉ. इंद्रनिल चौधरी ने गुब्बारा उड़ाकर किया गया। टूर्नामेंट में बीएसएल के विभिन्न विभागों से नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों की कुल 28 टीमों ने भाग लिया। टीमों के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 13 नवंबर थी। टूर्नामेंट में कुल 62 मैच खेले जाएंगे, इसमें से 40 लीग मैच, सुपर 13 के लिए 15 मैच, 4 क्वार्टर फाइनल, 2 सेमीफाइनल और एक फाइनल मैच खेला जाएगा। लीग मैच और सुपर-12 के सभी मैच 12-12 ओवर के होंगे। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मैच 14-14 ओवर के होंगे। प्रत्येक टीम में 11 मुख्य खिलाड़ी और 3 अतिरिक्त खिलाड़ी रहेंगे। सभी टीमों के लिए ग्रुप बनाने की प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से की गई है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मशीन शॉप और एसीवीएस विभाग के बीच खेला गया। इसमें एसीवीएस की टीम 32 रनों से विजेता बनी। दूसरा मुकाबला एचएसएम और स्टोर टीम के बीच खेला गया। इसमें एचएसएम की टीम सात विकेट से विजेता रही। तीसरा मुकाबला बीपीएससीएल व आरईडी के बीच खेला गया, इसमें आरईडी की टीम ने एक विकेट से मैच जीत लिया। चौथा मैच एचआरसीएफ और नगर सेवा भवन की टीम के बीच खेला गया।


