अमृतसर| गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी शहीद साहिब में चौपहरा काटने वाली संगत के लिए ग्रीन फील्ड मजीठा रोड से मुख्य सेवादार कुलदीप सिंह ने संगत के सहयोग से गुरु का अटूट लंगर लगाया। रविवार सुबह 4 बजे से शुरू किया लंगर शाम तक चला। इसमें दूध, चाय-पकौड़े समेत कई प्रकार का लंगर लगाया। लंगर लगाने से पहले सारी संगत ने मिलकर गुरुद्वारा साहिब में जाकर गुरु साहिब के चरणों में अरदास की। इस मौके पर नानक सिंह, हरजीत सिंह संधू, अवतार सिंह, सुखविंदर सिंह, बाबा सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरमीत कौर, अमनदीप कौर, नवदीप कौर समेत कई लोगों ने आकर सेवा निभाई।


