गीता सेवा समिति ने 35 परिवारों को राशन बांटा

अमृतसर | श्री गीता सेवा समिति की ओर से गीता भवन में रविवार को राशन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समिति के प्रधान राजीव जोशी की अध्यक्षता में 35 जरुरतमंद परिवारों को राशन वितरण करके प्रभु चरणों में प्रार्थना की। इस मौके पर प्रधान जोशी ने कहा कि मनुष्य जीवन पुण्य कर्म का परिणाम है। जीवन के इस स्वर्णिम अवसर का सदुपयोग ज्यादा से ज्यादा परोपकार के लिए करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज वर्ग को जरुरतमंद लोगों की सेवा के लिए बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इस मौके पर सुरिंदर आहूजा, बंसीलाल, विजय महाजन, कोषाध्यक्ष सुमेश महाजन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *