सरकारी स्कूल सैंसरा कलां के छात्रों का आविष्कार अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन

अमृतसर | डॉ. गगनदीप कौर के मार्गदर्शन में सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल सैंसरा कलां अमृतसर के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विज्ञान विभाग की मार्गदर्शक अध्यापिका डॉ. गगनदीप कौर ने बताया कि सरहदी ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों में गजब की प्रतिभा, सीखने की इच्छा और आगे बढ़ने का जज़्बा मौजूद है। कक्षा 9 की मनजोत कौर ने वेस्ट मैनेजमेंट एवं कचरे के वैकल्पिक प्रबंधन पर आधारित नवाचारपूर्ण मॉडल प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 8 की जस्मीन कौर ने इंटीग्रेटेड फार्मिंग तकनीक पर तैयार मॉडल के माध्यम से प्रथम स्थान अर्जित किया, जो किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकता है। कक्षा 9 की परमबीर कौर ने स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रबंधन पर प्रभावशाली मॉडल प्रस्तुत करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *