20 साल में 300 बेटियों की शादी करा चुके सुनील महाजन

गुरमीत लूथरा | अमृतसर सुनील महाजन (55) बीते 20 साल से जरूरतमंद बेटियों की शादी करवा रहे हैं। अब तक करीब 300 शादियां करवा चुके हैं। कैटरिंग के व्यवसाय से जुड़े सुनील कन्या पक्ष की ओर से बहनों के भाई बनकर बारात की आवभगत करने से लेकर जरुरत का सामान भी मुहैया करवाते हैं। इसके अलावा सुनील महाजन सभा को समाजसेवा के कार्यों के लिए कमाई का दसवंध देते हें। सुनील का कहना है कि सर्दियों में सड़क किनारे सोने वालों को शॉल-कंबल बांटना जल्द शुरू करेंगे। सुनील ने बताया कि समाजसेवा की प्रेरणा पिता स्व. लवकेश महाजन से मिली। पिता उन्हें अकसर समाजसेवी संस्थाओं के समागमों में ले जाते थे। जहां से समाजसेवा की भावना पैदा हुई। सुनील ने समाजसेवा पर सालाना अनुमानित खर्च बताने से इनकार करते हुए इतना ही कहा कि उनका लक्ष्य बस सेवा करना है। सेवा मुठ्ठी बंद करके करनी चाहिए मुठ्ठी में क्या है कितना है इस ओर ध्यान न देते हुए कम से कम कमाई का मासिक दसवंध अवश्य जरुरतमंदों में हर किसी को अपना फर्ज समझकर बांटना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *