जागरण में भेंटों पर देर रात तक झूमे भक्त

लुधियाना| राहों रोड स्थित भाग्य होम कॉलोनी में प्रधान दिनेश सिक्का की अध्यक्षता में 6वां विशाल भगवती जागरण श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। माँ ज्वाला जी से लाई गई पवित्र ज्योति और चुनरी अर्पण के बाद क्लब सदस्यों ने जागरण का शुभारंभ किया। यैंकी जट्ट एंड पार्टी ने माँ भगवती की भेंटों से देर रात तक भक्तों को भाव-विभोर किया। रणजीत सिंह उप्पल, सन्नी छाबड़ा, राजकुमार अरोड़ा, राकेश अरोड़ा, मनोहर सिंह, प्रदीप शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने आरती कर आशीर्वाद लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *