लुधियाना| हंबड़ां रोड स्थित श्री गोविंद गोधाम में रविवार को साप्ताहिक पालकी और ध्वज पूजन भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। इसमें सेवा का सौभाग्य गर्ग परिवार दिपाली गर्ग, कपिल भूषण गर्ग और निधि गर्ग को मिला। परिवार ने ठाकुर श्री राधा-कृष्ण को 56 भोग अर्पित किए। कार्यक्रम में सुंदरदास धमीजा, अशोक धवन, मनोहर वर्मा, सोनी वालिया, अश्विनी ग्रोवर, प्रमोद दीवान, बसंत कुमार, प्रवीण अग्रवाल, राज गोयल, दीपक जैन, सुभाष जिंदलव एम अनूप संगड़ सहित कई भक्त शामिल हुए।


