125 बाढ़ पीड़ितों को पहुंचाया राशन

लुधियाना| सतगुरु रविदास वेलफेयर एंड एजुकेशन सोसायटी, लुधियाना ने अग्रवाल परिवार के सहयोग से फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित गांव आलोवाल में 125 जरूरतमंद परिवारों को राशन पहुंचाया। सहायता केवल वास्तविक पीड़ितों तक पहुंचे, इसके लिए सरपंच गुरजीत सिंह ने 3 से 4 गांवों में घर-घर जाकर सबसे प्रभावित परिवारों की पहचान की। चयनित हर परिवार के एक सदस्य को सम्मानपूर्वक राशन दिया गया। इस सेवा कार्य को सोसायटी के गुरदेव सिंह, करनबीर सिंह, तजिंदर सिंह, परमजीत लाल, करमजीत सिंह और सुखदेव सिंह ने सफल बनाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *