भगवती जागरण : भक्ति में डूबा माहौल

लुधियाना| जवाहर नगर में आरती क्लब द्वारा आयोजित 42वां विशाल भगवती जागरण चेयरमैन अरविंद ग्रोवर और प्रधान नरेश वढेरा की अध्यक्षता में धूमधाम से संपन्न हुआ। जागरण की शुरुआत बलबीर सिंह मनचंदा ने ज्योति प्रचंड कर की, जबकि चुनरी की रस्म जतिंद्र अरोड़ा और झंडे की रस्म सतीश कपूर, इंद्रजीत कपूर टोनी व हरदीप चावला ने निभाई। कार्यक्रम में रवि चंचल, महंत कमल बस्सी एंड पार्टी और दिल्ली के चिराग एंड पार्टी ने भेंटें प्रस्तुत कीं। पवन दीवान, अविनाश सिक्का और मंजू सिक्का मुख्य अतिथि रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *