75 साल की महिला को कुचलने वाला ट्रक चालक हुआ गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम मेड़की में ट्रक को रिवर्स लेकर 75 वर्षीय मकतुला बाई साहू को कुचलने वाले लापरवाह ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा। बालोद थाने में बीएनएस की धारा 105 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। हिमांशु साहू ने जानकारी दी है कि शनिवार को दादी मकतुला बाई साहू गांव में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में शामिल होने घर से निकली थी। चौक के पास पहुंची थी, इस दौरान ट्रक चालक लेख राम ठाकुर ने लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाकर दादी को टक्कर मार दिया। जिसके बाद दादी ट्रक के नीचे आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक को रोकने आवाज लगाया। जिसके बाद चालक ट्रक को रोककर रिवर्स किया। जिससे दादी ट्रक के टायर में दब गई। कुछ देर तक घसीटता रहा। गंभीर चोट लगने से मौके पर दादी की मौत हो गई। अगर ट्रक को रिवर्स नही करता तो दादी टायर में नही दबती। मृतका का अंतिम संस्कार रविवार को गांव के मुक्तिधाम में किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *