रेडिएटर में आई खराबी के चलते हार्वेस्टर में लगी आग

भास्कर न्यूज | धमतरी भेंडरा में धान की कटाई-मिंजाई करने के दौरान अचानक हार्वेस्टर में आग लग गई। बीच खार में हुई आगजनी की इस घटना में हार्वेस्टर को काफी नुकसान पहुंचा है। बुझाने के लिए पानी की व्यवस्था नहीं थी, इसलिए किसानों ने खेत के मेड़ों में लगाए अरहर के पौधों को उखाड़ कर पीट-पीटकर आग को बुझाया। घटना शनिवार की देर शाम करीब 6.30 बजे की है। भेंडरा निवासी किसान उत्तम के खेत में धान कटाई-मिंजाई के लिए लोहारपथरा से हार्वेस्टर मंगाया गया था। शाम को यह हार्वेस्टर जैसे ही कटाई-मिंजाई कर काम बंद किया और चालक वाहन से नीचे उतरा तो अचानक हार्वेस्टर में आग लग गई। देखते ही देखते हार्वेस्टर में लगी आग तेजी से बढ़ने लगी। इसके बाद किसान चुम्मन साहू, राजेश साहू, अनिल साहू आदि किसानों ने खेत के मेड़ में लगे अरहर के पौधों को उखाड़ कर पीट-पीटकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद किसानों ने किसी तरह पर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि रेडिएटर में आई खराबी के चलते यह आग लगी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *