खुद को जागरूक रख कर ही साइबर अपराध से बचाव संभव

साइबर अपराध से बचाव को लेकर कलकत्ता पब्लिक स्कूल ओरमांझी में जर्नलिज्म ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ़ रांची यूनिवर्सिटी (जोसारू) की ओर से जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें साइबर अपराध विषय के विशेषज्ञ श्रीनिवास सिंह, साइबर थाने के डीएसपी ने उपयोगी जानकारियां दीं। बताया कि कई बार जानकारी के अभाव में हम साइबर अपराधियों के शिकार बन जाते हैं। साइबर अपराधी या तो प्रलोभन देकर या फिर डरा कर आम लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। इनसे बचने का उपाय खुद को जागरूक करना है। साइबर थाना के प्रभारी पंकज कुमार, तकनीकी अधिकारी संदीप कुमार ने भी इससे कैसे बचा जा सकता है, इस संबंध में बताया। कार्यक्रम में कलकत्ता पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी, उनके माता-पिता, स्कूल की प्रधानाध्यापिका प्रियंवदा झा, निदेशक मिथिलेश मिश्रा, शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थे। मौके पर थाने के उपाध्यक्ष अविनाश कुमार ने कार्यशाला के विषय के महत्व पर जानकारी दी। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से कई सवाल भी पूछे। जोसारू कार्यकारी समिति के सदस्य संजय खंडेलवाल सहित उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *