पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा गया शव:केस मैनेज करने को 10 लाख लेने के आरोप की डीएसपी करेंगे जांच

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम स्थित रोड नंबर 5 में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले नितेश पांडे का शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार को पीड़ित परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं केस मैनेज कराने के नाम पर 10 लाख लिए जाने के बाद भी युवक को परेशान करने का मुंशी पर लगे आरोप की जांच डीएसपी करेंगे। मालूम हो कि नितेश पांडे पर उसकी तथाकथित प्रेमिका ने ही यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। जिस दिन नितेश का तिलक चढ़ने वाला था, उसी दिन पुलिस ने फोन कर उसे थाना बुलाया आैर हिरासत में लेकर बैठा दिया। काफी मिन्नत के बाद उसे पीआर बॉन्ड पर देर शाम थाने से छोड़ा गया। इसके बाद शादी भी टूट गई। इससे वह परेशान रहने लगा। आत्महत्या किए जाने के बाद पीड़ित भाई ने थाने के मुंशी परशुराम पर केस मैनेज कराने की बात कहते हुए 10 लाख लेने का आरोप लगाया था। पीड़ित परिवार समेत पूरे मोहल्ले के लोगों ने हंगामा करते हुए पुलिस को खदेड़ दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *