जनगणना प्रपत्र में ट्राइबल कॉलम बहाल करने की मांग

रांची| सरना भवन, नगड़ा टोली में राष्ट्रीय आदिवासी-इडीजीनस धर्म समन्वय समिति ने जनगणना प्रपत्र में ‘ट्राइबल कॉलम’ को पुनः बहाल की मांग की। संगठन के मुख्य संयोजक अरविंद उरांव ने रविवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि इस मुद्दे को लेकर 25 फरवरी को नई दिल्ली में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। राष्ट्रीय सह संयोजक राजकुमार कुंजाम ने कहा कि भारत में लगभग 800 आदिवासी जनजातियां निवास करती हैं। प्रत्येक समुदाय अपनी धार्मिक आस्था के अनुसार सरना, गोंडी, भीली, ढोंनी पोलो, बारिथे, सनामाही आदि को ट्राइबल कालम में दर्ज करना चाहता है। इसलिए, ट्राइबल कॉलम जरूरी है। प्रेस वार्ता में निरंजना हेरेंज टोप्पो, एस. तेन्नारासू, बर्मा दयाल गोंड, प्रेम कुमार गोंड, श्रीकांत बाड़ा आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *