रांची| राजधानी रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। मैच को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही स्टेडियम के बाहर क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। हर कोई ‘रो-को’ का दीवाना दिख। कोई विराट की जर्सी पहने दिखा तो कोई रोहित के दीदार की उम्मीद में लाइन में खड़ा नजर आया। पूरा स्टेडियम नीली जर्सियों से रंगा दिखा। मैच में विराट और रोहित गगकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने दर्शकों को एक पैर पर खड़ा होने के लिए मजबूर कर दिया। ताली बजाते-बजाते लोगों के हाथ नहीं रुक रहे थे। दर्शकों ने बताया कि रांची में बार-बार मैच देखने का मौका नहीं मिलता, ऐसे में यह मैच उनके लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। राजधानी में लगा क्रिकेट का महामेला… विराट और रोहित की विस्फोटक बल्लेबाजी ने किया गरदा रांची, सोमवार 01 दिसंबर, 2025|03 क्रिकेट का महाजुनून स्टेडियम के आसपास का माहौल पूरी तरह क्रिकेट के रंग में डूबा हुआ था। ज्यादातर युवा विराट कोहली के पोस्टर व कटआउट लिए हुए थे और उनकी तस्वीरों वाली टी-शर्ट पहनकर पहुंचे थे। शतकवीर विराट कोहली और हिटमैन रोहित शर्मा के हर चौके-छक्के पर उभरने वाला शोर, हर विकेट पर उमड़ता रोमांच और स्टेडियम में मौजूद लोगों के जुनून ने रांची को क्रिकेट के रंग में रंग दिया। भारत–साउथ अफ्रीका के इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में रांची ने साबित कर दिया वह देश के बड़े क्रिकेट हब्स में से एक है। शोर और नारेबाजी ने बता दिया कि आज का दिन रांची में सिर्फ क्रिकेट का है। बाकी सब पीछे छूट चुका है।


