सुरक्षा घेरा तोड़ मैदान में घुसा युवक, कोहली के छुए पैर, स्टाफ ने निकाला

स्टेडियम के बाहर विभिन्न जगहों पर टीम इंडिया की जर्सी के अलावा टोपी व तिरंगे झंडे बेचे जा रहे थे। वेंडर चिल्ला रहे थे… 200-200… मात्र 200 रुपए में ले जाइए विराट की टीशर्ट। कोलकाता व मुंबई से जर्सी बेचने पहुंचे दुकान संचालकों ने कहा कि विराट कोहली के नाम की जर्सी सबसे ज्यादा डिमांड में रही। इसके बाद रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा के अलावा महेंद्र सिंह धौनी के नाम वाली जर्सी भी लोगों ने खूब खरीदी। क्रिकेट प्रेमियों ने टोपी व तिरंगा झंडा भी खूब खरीदे। सुरक्षा चूक के बाद एसएसपी ने की सुरक्षाकर्मियों को मुस्तैद किया सुरक्षा चूक के बाद एसएसपी राकेश रंजन स्टेडियम के ए विंग स्थित लोअर ​िटयर के सामने पहुंचे आैर वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों से बातचीत की। विंग से छलांग लगाकर एक युवक के ग्राउंड में पहुंचने पर नाराजगी जताते हुए सजग रहने का निर्देश दिया। स्नैक्स की खूब हुई बिक्री, 2 पीस समोसा 70 का, 200 एमएल पानी 70 रुपए की रांची | भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मुकाबले के दौरान जेएससीए स्टेडियम सिर्फ क्रिकेट के रोमांच से ही नहीं, बल्कि खाने-पीने की दुकानों पर फैंस की उमड़ी भीड़ से भी गूंजता रहा। रविवार को मैच के दौरान स्टेडियम परिसर में लगाए गए फूड स्टॉल्स पर स्नैक्स और फास्ट फूड की जमकर बिक्री हुई। दर्शक हर ओवर के बाद स्टॉल्स की ओर दौड़ते दिखे और कई चीजों की मांग इतनी ज्यादा रही कि कुछ आइटम मध्याह्न तक ही लगभग खत्म होने की कगार पर पहुंच गए। सबसे ज्यादा बिकने वाले आइटमों में समोसा और भेलपुरी शामिल रहे। दो पीस समोसे का पैकेट 70 रुपए में मिल रहा था, जबकि भेलपुरी का छोटा प्लेट 50 रुपए में खूब बिकता दिखा। हल्का-फुल्का स्नैक चाहने वालों ने सैंडविच का भी खूब स्वाद लिया, जिसकी कीमत 100 रुपए रखी गई थी। भूख ज्यादा होने पर फैंस ने वेज बिरियानी (140 रुपए) और चिकन बिरयानी (160 रुपए) का विकल्प चुना। वहीं चाउमिन 100 रुपए और चिल्ली 120 रुपऐ प्रति प्लेट की दर से उपलब्ध था। स्टेडियम में 200 एमएल पानी की बोतल 70 रुपए में बेची जा रही थी, जिस पर दर्शकों ने बिना हिचक खर्च किया। भारतीय टीम ने जीत से दिन यादगार बना दिया… भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत में ही मैच को हमारी तरफ मोड़ दिया। पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा करने के बाद गेंदबाजों ने बखूबी अपना काम पूरा किया। विराट कोहली व रोहित शर्मा की बल्लेबाजी ने स्टेडियम में मौजूद पूरी भीड़ को दीवाना बना दिया। भारतीय क्रिकेट टीम की यह जीत हमारे लिए यादगार बन गया। – शुभम कुमार, बोकारो विराट को खेलते देखना सपना सच होने के जैसा… पहली बार लाइव मैच देखने आया था और भारत की ऐसी बड़ी जीत मिली कि आज का दिन यादगार ही बन गया। विराट कोहली को बैटिंग करते देखना सपना जैसा था। विराट कोहली का फैन हूं। जीत के बाद स्टेडियम में जो शोर हुआ है उसकी गंुज पूरी जिंदगी कानों में गूंजती रहेगी। – प्रेम पीयूष, पटना रोहित शर्मा की पारी तो आजीवन याद रहेगी… स्टेडियम में खेली गई रोहित शर्मा की पारी तो आजीवन याद रहेगी। हर चौके-छक्के पर पूरा स्टेडियम हिल रहा था। हम गर्व महसूस कर रहे हैं कि रांची की मिट्टी पर टीम ने ऐसा जबरदस्त प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा का फैन हूं। वैसे तो पूरा मैच देखा लेकिन रोहित शर्मा को बैटिंग करते सामने से देखना मेरे लिए सपने पूरा होना जैसा है। -प्रियांशु कुमार, पटना दूसरे राज्यों से रोहित व विराट को देखने पहुंचे थे फैंस, टीम की जर्सी पहनकर बढ़ाया हौसला रांची | जेएससीए स्टेडियम में कई क्रिकेट प्रेमी झारखंड के अलावा बिहार के विभिन्न शहरों से पहुंचे थे। भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहने हुए क्रिकेट प्रेमी लगातार विराट कोहली आैर रोहित शर्मा के नाम का नारा लगा रहे थे। क्रिकेट प्रेमियों की आवाज से पूरा स्टेडियम गुंज रहा था। ‘हम हैं न… टीम इंडिया के साथ!’ रांची ने रविवार को दिखा दिया कि वह देश के सबसे जुनूनी क्रिकेटिंग शहरों में से एक है। रोहित-विराट की बेहतरीन साझेदारी, रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन और दर्शकों की जोशीली प्रतिक्रिया ने इस मुकाबले को यादगार बना दिया। जेएससीए स्टेडियम एक बार फिर इतिहास का गवाह बना। और रांची ने अपनी आवाज से साफ कर दिया, ‘हम हैं न… टीम इंडिया के साथ!’ स्टेडियम के बाहर भी था मेला… मैदान के बाहर भी फैंस की भीड़ टूट पड़ी थी। टिकट चेकिंग प्वाइंट्स पर लंबी कतारें लगी रहीं। स्टेडियम के हर प्रवेश द्वार में 800 मीटर से लंबी कतार शाम 4 बजे तक लगी रही। प्रवेश बंद होने के बाद भी क्रिकेट लवर्स गेट के बाहर कतारे में घंटें डटे रहें। सभी की एक ही चाह बस रोहित, विराट की एक झलक। खूब बिके नकली ​टिकट मैच देखने को लेकर शुरू से ही टिकट की खूब मारामारी रही। ऐसे में कालाबाजारियों की चांदी रही। नकली टिकट भी खूब बेचे गए। इसका पता तब चला जब लोग नकली टिकट लेकर मैच देखने स्टेडियम पहुंचे। साइबर ठगों ने भी फैंस को चूना लगाया। रांची के एक प्रशंसक ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट के लिए लाइन में भी लगे लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। मैच देखने की चाहत में वह सोशल मीडिया पर मैच के टिकट तलाश करने लगे और साइबर अपराधियों के चंगुल में फंस गए। ठगों ने उनसे रुपए ऐंठ लिए लेकिन टिकट नहीं मिला। जब भी पीड़ित टिकट के लिए फोन करते तो उनसे और पैसे मांगे जाते। जब प्रणब को ठगी का एहसास हुआ तो थाने में शिकायत दर्ज कराई। विशेष संवाददाता | रांची मैच के दौरान दर्शकों का भारी हुजूम उमड़ा। दोपहर 12.30 बजे साउथ गेट के पास विंग-ए और विंग-बी के पास भीड़ अचानक बढ़ गई। प्रशंसकों की दोहरी लाइनें बन जाने से अव्यवस्था पैदा हुई और कुछ दर्शकों ने लाइन तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। बाद में लोग फिर से लाइन में लगकर अंदर जाने लगे। अन्य सभी गेटों पर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। दोपहिया वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही रोका जा रहा था। एक परिवार के 7 लोगों के टिकट पॉकेटमारों ने मारे मैच में पॉकेटमारों की भी खूब चांदी रही। एक परिवार के 7 लोग एकसाथ मैच देखने पहुंचे, पर मैच नहीं देख पाए। कारण पॉकेटमारों ने पॉकेट ही मार लिया और मैच के सात टिकट उड़ा लिए। परिवार को भारी परेशानी और निराशा का सामना करना पड़ा। चेहरे पर तिरंगा बनाने कोलकाता से आए कलाकार युवाओं में मैच को लेकर गजब का उत्साह था। जगह-जगह पर युवा अपने दोस्तों और करीबियों के साथ सेल्फी लेते दिखे। किसका क्या रेट रहा टी-शर्ट 200 रुपए गोल टोपी 100 रुपए सामान्य टोपी 50 रुपए चेहरे पर झंडे की पेंटिंग 20-30 रुपए कोलकाता से रांची पहुंची हूं। पहली बार इंडिया टीम का जर्सी बेचने का काम शुरू की हूं। बाजार अच्छा रहा। काफी लोगों ने खरीदा। विराट कोहली की जर्सी सबसे ज्यादा लोगों ने खरीदी है। -रीना सिंह, कोलकाता भीड़ इतनी कि पुलिस को करनी पड़ गया लाठी चार्ज भारत की जीत पर रांची में जश्न; स्टेडियम से सड़कों तक ‘इंडिया-इंडिया’ 200-200… मात्र 200 रुपए में ले जाइए विराट की टीशर्ट विशेष संवाददाता | रांची क्रिकेट मैच के दौरान रविवार को स्टेडियम में की गई पूरी सुरक्षा व्यवस्था की एक युवक ने पोल खोल दिया। मैच के दौरान शाम 4:20 बजे जैसे ही विरोट कोहली ने अपना शतक पूरा किया, सुरक्षाकर्मियों के सामने से कोहली के फैन एक युवक ने विंग के लोअर टियर से मैदान में छलांग लगा दी। एसएसपी राकेश रंजन व ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह समेत तमाम वरीय पुलिस अधिकारियों के सामने से दौड़ते हुए वह बीच मैदान में विराट कोहली तक पहुंच गया, कोई उसे नहीं रोक पाया। युवक दौड़ते हुए कोहली के पास पहुंचा आैर उनके पैर पकड़ लिए। अचानक यह स्थिति उत्पन्न होने से विराट कोहली भी थोड़ी देर के लिए घबरा गए। वह शतक लगाने के बाद अपनी खुशी को सेलिब्रेट कर रहे थे, उसी दौरान यह घटना हुई। ग्राउंड स्टाफ समेत अन्य लोगों ने कोहली के पास पहुंचे युवक को पकड़कर तुरंत स्टेडियम के बारह निकाला आैर पुलिस को सौंप दिया। इस घटना के बाद एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा आैर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने क्रिकेट ग्राउंड के चारों तरफ भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। युवक को करीब देख विराट कोहली भी घबरा गए नीली जर्सी में तिरंगा लिए सेल्फी लेते दिखे युवा दुकानों और फूड स्टॉल के बाहर भी भीड़ उमड़ी दुकानों और फूड स्टॉल के बाहर भी भीड़ उमड़ी। फैंस मैच के बेहतरीन पलों पर चर्चा करते, खिलाड़ियों की तारीफों के पुल बांधते नजर आए। भारतीय गेंदबाजों के शुरुआती झटकों और कोहली की क्लासिक पारी को जीत का सबसे बड़ा आधार बताया गया। कुल मिलाकर रांची ने टीम इंडिया की जीत को क्रिकेट फेस्टिवल की तरह सेलिब्रेट किया। भारत की जीत के साथ ही रांची का क्रिकेट माहौल देर रात तक जश्न में डूबा रहा। जेएससीए स्टेडियम के अंदर ही हजारों फैंस फाइनल ओवर की खुशी में झूम उठे। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक तिरंगा लहराते नजर आए। कई फैंस ने मोबाइल फ्लैशलाइट जलाकर खिलाड़ियों का अभिवादन किया। जीत के बाद स्टेडियम के अंदर ‘इंडिया-इंडिया’, ‘विराट-विराट’ और ‘रोहित-रोहित’ के नारे गूंजते रहे। स्टेडियम के बाहर सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें थीं, लेकिन किसी को जल्दबाजी नहीं थी। सबके चेहरे पर गर्व और उत्साह साफ झलक रहा था। फैंस कहते दिखे कि रांची में इतने बड़े अंतर से जीत देखना किसी त्योहार से कम नहीं। कई युवाओं ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो चलाकर माहौल देशभर तक पहुंचाया। सड़क से लेकर स्टेडियम तक उत्साह द अफ्रीका की लंबी इनिंग में छाई शांति, जीत के साथ ही जश्न रांची के जेएससीए स्टेडियम में रविवार को अनोखा नजारा देखने को मिला। साउथ अफ्रीका की लंबी और धीमी इनिंग के दौरान स्टेडियम में भारतीय दर्शकों की ओर से असामान्य शांति देखी गई। कई मौकों पर ऐसा लगा जैसे हजारों लोगों से भरा स्टेडियम अचानक ठहर गया हो। लंबी पार्टनरशिप और अफ्रीकी बल्लेबाजों की सतर्कता ने भारतीय फैंस के धैर्य को कई बार परखा। जैसे ही आखिरी विकेट गिरा और भारत ने मुकाबला अपने नाम किया, पूरा माहौल पलक झपकते बदल गया। जो स्टेडियम कुछ ही मिनट पहले शांत था, वहां अचानक कई डेसिबल तक शोर बढ़ गया। हर तरफ खुशी की लहर दौड़ गई। ‘इंडिया-इंडिया’ के नारे लगने लगे। पिछले 15 साल से इंडिया का झंडा बना रह हूं। क्रिकेट प्रेमी जो भी पैसा खुशी से देते हैं, रख लेता हूं। वैसे कोई भी क्रिकेट प्रेमी 20 रुपए से कम नहीं देता है। कुछ लोग 100 रुपए भी दे देते हैं। -अमृत, कोलकाता टी-शर्ट तो खूब बिके लेकिन टोपी काफी कम लोगों ने खरीदा। सबसे ज्यादा विराट नाम वाली टी-शर्ट डिमांड में रही। धौनी के नाम का भी टी-शर्ट लोगों ने खूब खरीदा है। – अविनाश पाल, कलकत्ता

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *