रांची| बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा का कांग्रेसियों ने स्वागत किया गया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो और प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दुबे ने उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट किया। इस मौके पर दुबे ने कहा कि अलका लांबा का आगमन से झारखंड कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही प्रदेश कांग्रेस संगठन को नई मजबूती देगा। भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं को केवल घोषणाओं में सम्मान मिलता है, जबकि कांग्रेस उनकी सुरक्षा, शिक्षा, सम्मान और अधिकारों को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और सामाजिक मुद्दों पर बड़े पैमाने पर कार्यक्रम चलाए जाएंगे। मौके पर आभा सिन्हा, सुंदरी तिर्की, विशाल कुमार सिंह, अनिकेत साहू, गौतम दुबे, संजीत यादव, मेरी तिर्की सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे ।


