पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता, आयुष ब्रदर्स कांके की टीम विजयी

बुढ़मू प्रखंड के सारले मैदान में पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। समारोह में विधायक सुरेश कुमार बैठा व आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। विधायक ने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्र में इस तरह का बड़ा आयोजन युवाओं को खेल के प्रति अधिक जागरूक करेगा। सुदेश महतो ने युवाओं को सभी प्रकार के खेल में रुचि रखते हुए नशापान से दूर रहने का अपील की। प्रतियोगिता का फाइनल मैच आयुष ब्रदर्स कांके व झिबरा स्पोर्टिंग क्लब कुलवे के बीच हुआ जो टाई रहा। अंतिम फैसला टॉस द्वारा हुआ, जिसमें आयुष ब्रदर्स की टीम विजयी रही। वहीं, तृतीय स्थान पर एआई मांडर व चतुर्थ स्थान पर दीपक ब्रदर्स बुढ़मू की टीम रही। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया, जिसमें राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खिलाड़ियों ने भी अपना जौहर दिखाया। विजेता टीम को अतिथियों द्वारा तीन लाख व उपविजेता टीम को दो लाख रुपए की चेक देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं, तृतीय व चतुर्थ स्थान वाले टीमों को 51-51 हजार रुपए चेक दिया गया। वहीं, मैन ऑफ द ​सीरीज का खिताब किशन सरदार को भाजपा नेता मोहन जायसवाल द्वारा एलसीडी टीवी देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य संरक्षक र|प्रकाश सिंह, मोहन जायसवाल, जिप सदस्य रामजीत गंझू, प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, पूर्व जीप उपाध्यक्ष पार्वती देवी, अध्यक्ष रामेश्वर पाहन, सचिव सोनालाल महतो, संरक्षक राम कुमार दीपक, मनोज कुमार समेत अन्य थे। देश की सेवा कर घर लौटे सैनिकों का स्वागत अनगड़ा | 24 साल देश की सेवा करके घर लौटे अनगड़ा प्रखंड के दो सैनिकों का रविवार को ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। हरातू पंचायत के महुआटुंगरी निवासी सिख रेजिमेंट के नायक सूबेदार गोपाल करमाली व नायक सूबेदार युगेश्वर महतो का गांव पहुंचे। सहैदा मोड़ पहुंचने पर दोनों सेवानिवृत्त सैनिकों को फूल मालाओं से स्वागत किया गया। परिवार व गांव की महिलाओं ने दोनों सैनिकों की आरती उतारी। गांव में मिठाइयां बांटी गई। पटाखे छोड़े गए। स्वागत का नेतृत्व जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा ने किया। मौके पर बिगेश्वर महतो, नेपाल करमाली, नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, नंदलाल राम आदि शामिल थे। वैज्ञानिक ने दिया व्याख्यान कांके | कैनसस स्टेट यूनिवर्सिटी मैनहैट्टन, अमेरिका के सस्य वैज्ञानिक डॉ. गौरव झा ने रांची कृषि महाविद्यालय में अतिथि व्याख्यान दिया। इंडियन सोसाइटी ऑफ सॉइल साइंस के रांची चैप्टर के तत्वावधान में आयोजित इस व्याख्यान का विषय ‘’कृषि लचीलापन के लिए डेटा आधारित डिजिटल समाधान’’ था। इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. डीके शाही, उप सचिव डॉ. शशि भूषण कुमार व कृषि संकाय के वैज्ञानिक उपस्थित थे। खेल नर्सरी ग्रामीण बच्चों की खेल प्रतिभा निखारने में निभाएगी भूमिका : बादल राज ठाकुरगांव में बिजली तार टूटने से लगी आग, 50 क्विंटल धान जलकर खाक नामकुम | सनातन एकता मंच केंद्रीय कमेटी की बैठक रविवार को लोअर चुटिया स्थित हाईटेंशन कॉलोनी दुर्गा स्थल में की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रोहित सनातनी ने की। मंच संचालन केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष समीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर शौर्य दिवस पर भव्य महाआरती और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन संगठन द्वारा किया जाएगा। बैठक में धर्मेंद्र कुमार, विकाश कुमार सिन्हा, रंजीत कुमार, प्रदीप राणा, अनुराग कुमार, राज कुमार, संजय कुमार सिन्हा, राजेश कुमार, अभय सिंह, राजू सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे। रातू | प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन व दानी स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को प्रखंड के बाजपुर गांव में प्रथम खेल नर्सरी का शुभारंभ जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने फीता काटकर किया। जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि खेल नर्सरी ग्रामीण बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। खेल नर्सरी में बाजपुर व बिंधानी गांव के बीच बालक-बालिका वर्ग में फ्रेंडली टूर्नामेंट आयोजित हुआ, जिसमें बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शामिल दोनों टीम के खिलाड़ियों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुखिया सबिता तिर्की व वार्ड सदस्य द्वारा किक मारकर खेल का शुरुआत की गई। इस टूर्नामेंट में बालक वर्ग से बाजपुर व बालिका वर्ग में बिंधानी की टीम विजयी रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्कृति, स्निग्धा,जीना,आशीष व्यास, आरती उरांव, आकाश लुगुन, वीरेंद्र सिंह, अरविंद प्रसाद, जागेश्वर दास,मनोज यादव, चंद्रशेखर, पंकज पांडेय, सूरज पांडेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ठाकुरगांव | शनिवार देर रात थाना क्षेत्र के हिसरी गांव स्थित खेत में 11000 वोल्ट का तार टूट कर गिरने से दिनेश महतो और कांशीटोला निवासी पैरों देवी का धान पुआल सहित जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार दिनेश महतो और पैरों देवी ने धान काटकर खेत में ही छोड़ दिया था, जिसे रविवार की सुबह मशीन से मिसवाना था। इसी बीच रात में बिजली तार टूटने से आग लगी और धान फसल जलकर खाक हो गई। इस घटना से दोनों परिवार को करीब लगभग 50 क्विंटल धान का नुकसान होने की संभावना है। इसकी सरकारी मूल्य लगभग 1 लाख 25 हजार रुपए बताई गई है। घटना की सूचना पाकर खखरा पंचायत के मुखिया दशरथ उरांव ने दोनों परिवार को सांत्वना दिया। साथ ही हरसंभव सहयोग की बात कही। वहीं, अंचलाधिकारी सचिदानंद कुमार वर्मा ने कहा कि जांचोपरांत दोनों किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *