अरगोड़ा-पुंदाग रोड से गुजरने पर राजधानी में होने का भ्रम टूट रहा, सड़कें इतनी जर्जर की रोजाना हो रही दुर्घटना

तस्वीर आपको राजधानी में होने का भ्रम है तो कभी पुराना अरगोड़ा चौक से पुंदाग होते हुए नया सराय तक सफर कर लीजिए। हिचकोले खाते हुए सफर की शुरूआत होगी और बिना गिरे-पड़े नयासराय तक पहुंच गए तो आप किस्मत वाले हैं। क्योंकि, इस सड़क में इतने गड्ढ़े हैं कि सड़क दिखती ही नहीं। हर ओर गड्ढ़े ही गड्ढ़े हैं। कहीं मोरम तो कहीं मिट्टी फैली सड़क पर वाहन फिसल जाए कोई नहीं बता सकता। सबसे बड़ी बात है कि इस रूट में कई बड़े संस्थान हैं। आईआईएम, आईएसएम जैसे संस्थान सहित कई स्कूल-कॉलेज इस रूट में स्थित है। गड्ढ़ों की वजह से स्टूडेंट्स को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि इस रूट में अक्सर दो पहिया स्कूटी-कार सवार गिरकर घायल हो जाते हैं। इस रूट में ऑटो या ई-रिक्शा से सफर करना हो तो सांसें रुक जाती है,क्योंकि ई-रिक्शा कब पलट जाए कोई नहीं जानता। कई बार ई-रिक्शा से गिरकर लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने तो जर्जर सड़क और गंदे पानी से गुजरना अपनी नियति मान ली है। क्योंकि, इस सड़क को दुरूस्त करने की मांग को लेकर उन्होंने कई बार नगर निगम, जिला प्रशासन, विधायक और सांसद को भी पत्र लिखा। लेकिन पिछले चार वर्षों में इस सड़क की मरम्मत तक नहीं हुई। 141 करोड़ से सड़क निर्माण का शिलान्यास पर करना होगा इंतजार अरगोड़ा से पुंदाग होते हुए नया सराय तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास 15 नवंबर को किया गया था। पथ निर्माण विभाग की ओर से इस सड़क का निर्माण करीब 141 करोड़ रुपए की लागत से कराया जाएगा। लेकिन सड़क बनने में कम से कम एक साल लगेगा। तब तक इस क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होता है तब तक सड़क के गड्ढ़ों को भर दिया जाए ताकि आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो। घरों में कनेक्शन मिला पर पानी नहीं, शाम ढलते ही पसर रहा अंधेरा स्थानीय मुश्ताक अहमद ने बताया कि इस रूट से पुंदाग, सेल सिटी, साई सिटी, शिव नगर, अमन ग्रीन सिटी सहित अन्य क्षेत्रों में रहने वालों का आवागमन होता है। लेकिन शाम ढलते ही सड़क पर अंधेरा पसर जाता है। क्योंकि, कई स्ट्रीट लाइटें खराब है। निगम में शिकायत की गई तो भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। गोवर्धन साहू ने बताया कि अधिकतर घरों में पानी का कनेक्शन मिल गया है,लेकिन पानी नहीं पहुंचा। जिनके घरों में पहले से कनेक्शन लगा है वहां भी पानी नहीं आ रहा है। इस वजह से स्थानीय लोगों को पानी खरीद कर आना पड़ता है। रोड के किनारे नाली नहीं होने से घर का गंदा पानी भी सड़क पर जमा हो रहा है। तस्वीरों में देखिए रमणीक रांची की सच्चाई… बच्चियां नाक बंद कर गुजरने को मजबूर सड़क के बीचोबीच बना बड़ा गड्ढा हादसों को दे रहा आमंत्रण। रिम्स के पास मेडिकल वेस्ट का ढेर, कोई देखनेवाला नहीं सड़क इतनी जर्जर कि ई-रिक्शा गिरते-गिरते बचते हैं। कडरू कट से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी, लग रहा जाम, दुर्घटना की संभावना रांची | वार्ड नंबर-28 स्थित न्यू मधुकम रोड नंबर 5/c में नाली के ऊपर लगे स्लैब ​के टूट जाने से रोड पर नाली का गंदा पानी बह रहा है। रोड में गंदगी बहने से आम लोगों को चलने में बहुत परेशानी हो रही है। गंदे पानी से बदबू आने से मोहल्लेवासियों को काफी परेशानी हो रही है। लोग नाक पर कपड़ा रखकर यहां से गुजरने का मजबूर हैं। – मधुकम से चंदन कुमार की रिपोर्ट केएम मल्लिक रोड में कचरे का अंबार, बह रहा गंदा पानी सड़क पर ही लोग भर रहे पानी, जाम से लोग परेशान मधुकम में नाली के स्लैब टूटे, दुर्गंध इतनी कि लोग नाक बंद कर गुजर रहे आप भी बन सकते हैं रीडर्स रिपोर्टर बदले ये तोड़ो चुप्पी रांची| यह तस्वीर खादगढ़ा में बीएसयूपी आवास की चहारदीवारी के पास फेंके कचरे की है। नाक को ढके वहां से गुजर रही बच्चियों की परेशानी बता रही है कि वहां काफी दिनों से कचरे का उठाव नहीं हो पाया है। यह स्थिति त​ब है जब राजधानी में सफाई के नाम पर हर माह चार करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। बावजूद इसके शहर से कचरे का नियमित उठाव नहीं हो पा रहा है। क्या यही हमारे रमणीक रांची की सच्चाई है। मेरा सवाल रांची| रिम्स स्टेडियम के पास मेडिकल वेस्ट का अंबार लगा है। रोज वाकिंग करने के लिए पहुंचने वाले लोग इससे परेशान हैं। कोविड के समय यहीं पर ऑक्सीजन प्लांट बनवाया गया था, पर अब इसे पूछने वाला कोई नहीं है। कोई सफाई नहीं हो रही है। ऐसी ही अव्यवस्थाओं से जुड़े सवाल 9431363003 पर वॉट्सएप करें। रांची| मेकॉन-सिरमटोली फ्लाइओवर के निर्माण के समय कडरू कट (स्मार्ट बाजार के नजदीक वाया रेडिशन ब्लू) को खोल ​दिया गया था। पर अब जब यह फ्लाइओवर चालू हो गया है, तब इस कट को बंद किया जाना चाहिए था। पर अब भी यह कट खुला हुआ है। ओवरब्रिज से आनेवाले लोेगों को इससे काफी परेशानी हो रही है। इसके खुले रहने से कट के पास हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा जाम भी लग रहा है। रांची | केएम मल्लिक रोड के लोग मोहल्ले में फैली गंदगी से परेशान हैं। वर्षों से यहां नाली नहीं है। गंदा पानी सड़क पर ही बहता रहता है। जलजमाव के कारण कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि समस्या गंभीर होती जा रही है, लेकिन जन प्रतिनिधियों द्वारा इसका समाधान नहीं किया जा रहा है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। – केएम मल्लिक रोड से पंकज की रिपोर्ट रांची | वार्ड नंबर 29 स्थित जयप्रकाश नगर में स्कूल के पास नाले का पानी सड़क पर बहने से लोग परेशान हैं। नाली से होकर सप्लाई वाटर का पाइप गुजरने से नाली जाम हो गई है। हद तो तब हो जाती है जब पानी आता है और लोग पानी भरने के लिए रोड पर ही बाल्टी रख देते हैं। इससे हर दिन जाम लग रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग गंदे पानी के ऊपर ही खड़े होकर पानी भरने को मजबूर हैं। – जयप्रकाश नगर से विवेक कुमार की रिपोर्ट रीडर्स रिपोर्टर रीडर्स रिपोर्टर कॉलम के जरिए आप भी अपने आसपास की समस्याओं को आवाज दे सकते हैं। जुड़ने के लिए 9431363003 पर वॉट्सएप करें ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *