मोतियाबिंद शिविर में 105 लोगों ने कराई जांच रांची | लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने 41वें स्थापना दिवस पर सिल्ली में सेवा भारती के सहयोग से नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें 105 लोगों की जांच करने के पश्चात 35 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए जाने के कारण ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। चिह्नित किए गए मरीजों को निरामया हॉस्पिटल, कोकर रांची लाया गया। इन मरीजों का ऑपरेशन किया जाएगा और ऑपरेशन के बाद चश्मा व दवाइयां दी जाएंगी। शिविर में क्लब के अध्यक्ष भारतेंदु झा, रतन अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, रामकृष्ण, प्रवीण अग्रवाल, पवन अग्रवाल व अन्य सदस्यों ने भाग लिया। रांची | मुक्ति संस्था द्वारा जुमार नदी के तट पर 34 अज्ञात शवों का पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया। मुक्ति संस्था के सदस्यों ने रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकालकर पैक करा जुमार नदी के तट पर लेकर गए। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी। उन्होंने बताया कि मुक्ति संस्था ने अब तक कुल 2098 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया है। अंतिम अरदास आशीष भाटिया ने किया। मौके पर रवि अग्रवाल, हरीश नागपाल, आरके गांधी, संदीप कुमार, आदित्य शर्मा, आशीष भाटिया, सुदर्शन अग्रवाल, अमित किशोर, बलबीर जैन, मोती सिंह, विजय धानुका, सुनील अग्रवाल व अन्य मौजूद थे। नामकुम | खिजरी निवासी सत्यानंद शर्मा (90) का निधन रविवार को उनके आवास में हो गया। वे कई दिनों से बीमार थे। सत्यानंद शर्मा भारतीय प्राकृतिक रॉल व गोंद संस्थान में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पद पर थे। इसके बाद वे सेंट्रल इंस्ट्टीच्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग, भोपाल में सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पद भी कार्यरत थे। वहां से वे नौकरी से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी प|ी स्व. शांति शर्मा नामकुम परमबीर अलबर्ट एक्का विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के पद पर थीं। सत्यानंद शर्मा अपने पीछे चार बेटा अजय, संजीव, प्रवीण, नवीन व बेटी विभा, बहु व पोता पोती सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर स्थानीय लोगों में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार घाघरा स्वर्णरेखा मुक्तिघाट में किया गया। लाह संस्थान के पूर्व अधिकारी का निधन रांची | गीता सप्ताह के पावन अवसर पर रविवार को को अर्जुन उवाच शिक्षण संस्थान और संस्कृत भारती ने नेताजी नगर, कांटाटोली में प्रभातफेरी के कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर हर आयु वर्ग के लोग उत्साह के साथ शामिल हुए। प्रभातफेरी मां काली मंदिर परिसर से शुरू हुई और मोहल्ले की गलियों से गुजरती हुई वापस मंदिर परिसर पहुंची। यहां प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर बच्चों और महिलाओं ने गीता के अध्यायों की आवृत्ति की। साथ ही हरे कृष्णा, हरे रामा की ध्वनि से मुहल्ला गुंजायमान रहा। कांटाटोली में निकाली गई प्रभातफेरी


