अघोरेश्वर महाप्रभु का महा निर्वाण दिवस मनाया गया

बैकुंठपुर | श्री सर्वेश्वरी समूह आश्रम, तलवापारा में शनिवार को अघोरेश्वर महाप्रभु के महा निर्वाण दिवस पर श्रद्धा और आध्यात्मिकता से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस आयोजन में साधकों और श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से अघोर मंत्र अघोरान्ना परो मंत्र: नास्ति तत्वं गुरोः परम का जाप किया, जिससे पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। आश्रम प्रबंधन के अनुसार यह पावन दिवस गुरु कृपा, आत्मज्ञान और सेवा के भाव को जागृत करने का प्रतीक है। मंत्रोच्चारण के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में माताएं, धर्मबंधु और ग्रामीण शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण कर गुरु परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। आश्रम की ओर से संदेश दिया गया कि अघोर मार्ग मानवता, करुणा और निष्काम सेवा की प्रेरणा देता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *