कांकेर| स्वामी आत्मानंद स्कूल आमाबेड़ा के प्राचार्य सीआर नेताम के मार्गदर्शन में स्काउट व गाइड के बच्चों को तहसील अंतागढ़ के अंतर्गत आने वाली जल प्रपात दर्शन स्थल मूतेखड़का राजपुर का भ्रमण कराया गया। यहां मैपिंग सेबल एवं हाइकिंग का ज्ञात कराया गया। इस दौरान पर्यटक स्थल की साफ सफाई, स्काउट एवं गाइड को प्रकृति प्रेमी होना एवं बिना बर्तन के खाना कैसे बनाया जाता है इसकी जानकारी दी। बेसिक रेंजर लीडर, शाला स्काउट एवं गाइड प्रभारी विधि मांझी द्वारा बच्चों को कई जानकारियां दी गई। इस दौरान शिक्षक पीयूष कुमार, योगेश पैकरा, आयुषी, धीरेंद्र, श्वेता साहू उपस्थित थे।


