सेवानिवृत्ति पर कर्मियों को दी गई विदाई

बीजापुर| जिले से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को कलेक्टर संबित मिश्रा ने विदाई दी। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में प्रधान अध्यापक अख्तरी बेगम, उसूर जपं के विकास विस्तार अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के डोरिस लाल शामिल रहे। बताया जाता है कि डोरिस लाल की सेवानिवृत्ति से पखवाड़ेभर पहले ही मौत हो गई। ऐसे में उनकी बहू महिमा लाल को उनका पेंशन प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस दौरान जिपं सीईओ नम्रता चौबे, एएसपी ऑप्स अमन कुमार झा, जिला कोषालय अधिकारी महावीर प्रसाद टंडन, जिला शिक्षा अधिकारी लखनलाल धनेलिया मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *