भास्कर न्यूज | कोंडागांव थाना माकड़ी पुलिस द्वारा नवीन आपराधिक कानून, महिला अपराध यातायात नियम, नशामुक्ति एवं विशेष तौर पर सायबर अपराध के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए माकड़ी थाना क्षेत्र में लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में 29 नवम्बर को एनएसएस कैंप बेलगांव में निरीक्षक विकास बघेल द्वारा कैंप में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को सायबर अपराधों से खुद को बचाने के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराध व यातायात नियमों का पालन करने, नशीली दवाओं के खतरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया।


