फोरएस चौक: टेढ़ा सीवरेज ढक्कन बना खतरा

अमृतसर| फोरएस चौक निर्मला स्वामी अस्पताल के पास सीवरेज का ढक्कन कई दिनों से खराब होने के कारण टेढ़ा हो चुका है। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यह ढक्कन काफी पुराना है और लंबे समय से बदला नहीं गया। स्थिति यह है कि किसी भी वाहन के गुजरने पर ढक्कन उलट जाता है, जिससे दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है। आसपास रहने वाले निवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि जल्द से जल्द इस ढक्कन को बदला जाए, ताकि राहगीरों और वाहनों की सुरक्षा बनी रहे। -मानव कुमार, निवासी मजीठा रोड।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *