अमृतसर| शहर के पॉश इलाके रणजीत एवेन्यू में कुछ लोग घरों के बाहर सूखे पत्तों और टहनियों के पड़े कूड़े को आग लगा रहे हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि हर घर के बाहर पार्किंग स्पेस है, लेकिन निजी स्वार्थ में लोग अपने घर का कचरा साफ कर आग लगा देते हैं, जिसका धुआं आसपास के घरों और राहगीरों के लिए नुकसानदायक बन जाता है। धुएं से न केवल स्वास्थ्य पर असर पड़ता है, बल्कि घरों की दीवारों का पेंट भी खराब होता है। इससे प्रदूषण बढ़ता है और आग लगने का खतरा भी रहता है। उन्होंने मांग की कि नगर निगम कूड़ा रोजाना उठाए ताकि लोग आग लगाने की प्रवृत्ति से बचें। – प्रदीप कुमार, निवासी रणजीत एवेन्यू।


